डोईवाला शुगर मिल में गार्ड ने चलाई गोली, अधिकारी घायल

गणतन्त्र दिवस पर डोईवाला शुगरमि

ल में गार्ड द्वारा लापरवाही से हर्ष फायरिंग करने पर अधिकारी के घायल होने की घटना के वायरल वीडियो का एसएसपी देहरादून ने तत्काल संज्ञान लेकर थाना डोईवाला को पूरे प्रकरण पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर डोईवाला शुगर मिल में झंडारोहण के दौरान एक सुरक्षाकर्मी द्वारा लापरवाही से बंदूक द्वारा फायर होने का वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित होना पाया गया उक्त वीडियो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया व संबंधित अधिकारियों को तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए। उक्त वायरल वीडियो की डोईवाला पुलिस द्वारा तत्काल जानकारी करने पर पाया कि डोईवाला शुगर मिल में ध्वजारोहण के समय शुगर मिल मे नियुक्त सुरक्षा गार्ड सुभाष वर्मा द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी, गार्ड के द्वारा लापरवाही व उपेक्षापूर्ण तरीके से हर्ष फायरिंग किये जाने पर बन्दूक से चली गोली नीचे जमीन पर लगकर गोली के छर्रे सीधे शुगर मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक के पेट पर लगे, जिससे वह घायल हो गये, शुगरमिल के स्टाफ द्वारा उन्हे सिनर्जी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस कार्यक्रम में शुगर मिल मे स्कूली बच्चे व मिल स्टॉफ तथा अन्य व्यक्ति मौजूद थे, जिससे उक्त घटना और भी ज्यादा संगीन हो सकती थी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours