25 जनवरी को बीजेपी का नव मतदाता सम्मेलन

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 25 जनवरी को नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।।

नमो नव मतदाता सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधित करेंगे। मतदाता सम्मेलन में प्रधान मोदी फर्स्ट टाइम वोटर से सीधा संवाद करेंगे और ये कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया जाएगा।

उत्तराखंड बीजेपी युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नमो नव मतदाता की प्रदेश संयोजक दिव्या राणा ने कहा की पूरे उत्तराखंड में 70 की 70 विधानसभाओं में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। नमो नव मतदाता सम्मेलन में प्रत्येक विधान सभा में 18 से 25 वर्ष की आयु के कम से कम 1000 नव मतदाता जो इस बार के लोक सभा चुनाव में प्रथम बार वोट करेंगे इस सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इस नमो नव मतदाता सम्मेलन के माध्यम से पूरे उत्तराखंड में एक लाख से अधिक नव मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours