प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज़ है। पीएम मोदी जब जनता से अपील करते हैं तो वह अपील एक आंदोलन बन जाता है। पीएम मोदी का जादू न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त तरीके से बना हुआ है। हाल ही में पीएम मोदी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देश के लोगों से एक बड़ी अपील की है उस अपील का असर सोशल मीडिया में जमकर ट्रेंड कर रहा है। देहरादून में पीएम मोदी ने कहा कि विदेशों में जाकर शादी करना हमारे देश के धन्नासेठों के लिए फैशन बन गया है। मैं देश के धन्नासेठों को कहना चाहता हूं कि जब जोड़े ईश्वर बना रहा है तो जोड़ा अपने जीवन की यात्रा की शुरुआत उस ईश्वर के चरणों में आने की बजाय विदेश में जाकर क्यों करता है।
पीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं देश के नौजवानों को ‘मेक इन इंडिया’ की तरह ‘वेड इन इंडिया’ मूवमेंट चलाना चाहिए। देहरादून में 8 और 9 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन करने पीएम मोदी देहरादून के एफआरआई में पहुंचे थे। इस वैश्विक निवेशक सम्मेलन में लक्ष्य से कई करोड़ के निवेश पर रिकॉर्ड करार किए गए। 3.50 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू प्रदेश सरकार ने साइन किए हैं। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के विभिन्न औद्योगिक घरानों के उद्योगपति शामिल हुए। देहरादून के एफआरआई में आयोजित उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भी व्यापारिक घरानों तक सीमित न रहकर सोशल मीडिया पर भी है। निवेशक सम्मेलन का जादू भी सोशल मीडिया मीडिया पर जबरदस्त तरीके से बना हुआ है। src=”https://bharatdailylive.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231209-WA0025.jpg” alt=”” width=”537″ height=”768″ class=”alignnone size-full wp-image-481″ />
+ There are no comments
Add yours