देश पर जब भी संकट की स्थिति आती है पूरा देश एकजुट हो जाता है। सीमाओं की रक्षा करने वाले भारत के महान वीर सैनिकों के साथ कदमताल करने के लिए हर देशवासी हमेशा तैयार है। पाकिस्तान के खिलाफ पूरे भारत में लोगों में आक्रोश लगातार जारी है। हरिद्वार के एमजेएन पीजी कालेज की छात्राओं ने कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी से गुजारिश की है कि उनको भी पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ने के लिए अनुमति दी जाए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एस एमजेएन पीजी कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि पूरे देश में हर कॉलेज में एनसीसी की सुविधा हो और सभी बच्चों को ट्रेनिंग दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि संत महात्मा भी अपने देश और धर्म की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार हैं, लेकिन आज टेक्नोलॉजी का जमाना है और सभी युवाओं को टेक्नोलॉजी की पूरी ट्रेनिंग देकर उन्हें अप टू डेट किया जाए। उन्होंने कहा कि एसएमजेएन पीजी कॉलेज कि छात्रों के मंतव्य और उनके भावनाओं का सम्मान है, लेकिन उनके कॉलेज में एनसीसी की ट्रेनिंग की सुविधा नहीं है इसीलिए वह पूरे देश के सभी कॉलेजों में एनसीसी की ट्रेनिंग देने की मांग कर रहे हैं।
+ There are no comments
Add yours