भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जब भी आतंकवादी घटना होगी तो भारत उसे एक युद्ध के रूप में देखेगा। पाक प्रायोजित आतंकवादी करार देते हुए भारत उसका मुंह तोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य आतंकवादियों को मिट्टी में मिलना था और हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़े हैं।महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमने पाकिस्तान के 6 एयरवेज और पाकिस्तान एयर डिफेंस सिस्टम को हमारी सेना ने नष्ट कर दिया है। पाकिस्तान के एक भी मिसाइल और ड्रोन को भारतीय सीमा के अंदर घुसने भी नहीं दिया गया। वहीं भारतीय सेना के हमले में आतंकवादियों के टॉप कमांडर मारे गए हैं और कई आतंकी ठिकानों को भी नष्ट कर दिया गया।
+ There are no comments
Add yours