केदार घाटी में हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री की संवेदना 

 

केदार घाटी में रविवार सुबह हुई भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस हाई लेवल बैठक में मुख्य सचिव, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन सचिव, आपदा सचिव, यूसीएडीए के अधिकारी, डीजीसीए के अधिकारी, डीजी सूचना भी वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे। सीएम धामी ने सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। प्रदेश में खराब मौसम के चलते रविवार और और सोमवार दो दिनों के लिए हेली सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours