उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। भारी संख्या में तीर्थ यात्री चारों धामों में पहुंच रहे हैं। तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी तमाम समस्याएं भी हो रही हैं। हालांकि यात्रा रूट पर जगह – जगह बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद हैं। ऐसे में राजधानी देहरादून दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अनुराग अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से अपील है कि वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखकर और डॉक्टरों की सलाह के बाद ही यात्रा पर आएं। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी पुरानी दवाइयां लेकर जरूर आएं। इसके साथ ही आप चाहे दिल्ली या राजस्थान से भी आ रहे हैं तो टेंपरेचर का बहुत ज्यादा फर्क है। सबसे पहले लोग यहां पहुंचकर ऋषिकेश में डॉक्टर से अपना चेकअप करा कर दवाइयां जरूर ले लें। अगर डॉक्टर कहते हैं कि आप आगे यात्रा पर जा सकते हैं तभी आप यात्रा पर जाएं। ऊपर पहाड़ पर बारिश भी होती है और मौसम ठंड भी होता है ऐसे में लोग अपने साथ गर्म कपड़ों के साथ रेनकोट भी जरूर रखें। तीर्थयात्री अपने साथ ड्राई फ्रूट्स या इस तरह की जो हाई एनर्जी फ्रूट्स है वो जरूर रखें।
+ There are no comments
Add yours