केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार का दौर अब समाप्त हो गया है 20 नवंबर को मतदान होना है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं से मतदान की अपील की। यशपाल आर्य ने कहा कि मतदाता बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस प्रत्याशी की इस सीट पर जीत होगी। उन्होंने तमाम मुद्दों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के हित को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई। कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने कई सवाल खड़े किए हैं। इसके अलावा केदारनाथ धाम के नाम पर दिल्ली में बनाए जाने वाले मंदिर को लेकर भी उन्होंने बीजेपी और प्रदेश सरकार को घेरा है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही कई बार कह चुके हैं की दिल्ली में केदारनाथ धाम नाम से कोई मंदिर का निर्माण नहीं हो रहा है। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि केदारनाथ जैसे क्षेत्र में बीजेपी शराब परोसने का काम कर रही है। उन्होंने एक बार फिर से आरोप लगाया कि उप चुनाव को प्रभावित करने के लिए सरकारी गाड़ियों का दुरुपयोग किया गया। इसके साथ ही बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी की गाड़ी से क्षेत्र में शराब बांटा जा रहा था।
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार का दौर अब समाप्त हो गया है
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours