दीपावली खुशियों और उत्साह का पर्व है। हर व्यक्ति अपने परिजनों के साथ खुशियों और उल्लास के साथ पर्व मनाते हैं। कुछ व्यक्ति ऐसे भी हैं, जिनके परिजन इस अवसर पर किसी कारणवश उनके साथ नहीं होते, ऐसे सभी व्यक्तियों की पीड़ा व एकांकीपन के अहसास को समझते हुए उसे दूर करने तथा उनके अंदर सुरक्षा की भावना लाने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून ने एक नई पहल की शुरुआत की है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत सीनियर सिटीजन, विशेषकर ऐसे सीनियर सिटीजन, जो अकेले रहते हैं, दीपावली के अवसर पर उनके घर जाकर उनसे उनकी कुशलक्षेम पूछने तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पुलिस के साथ होने का एहसास दिलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में दून पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र में निवासरत लगभग 2072 सीनियर सिटीजंस, जिनमे से 260 सीनियर सिटीजन जो अकेले निवास करते हैं, उनके घर जाकर उन्हें दीपावली के पर्व पर दून पुलिस परिवार की ओर से अपनी शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी सीनियर सिटीजंस को मिष्ठान भेंट कर उनसे आदर पूर्वक उनकी कुशलक्षेम पूछी गई। साथ ही उन्हें सुख- दुख की हर घड़ी में दून पुलिस के हर पल उनके साथ होने का एहसास दिलाया गया।
+ There are no comments
Add yours