लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को देश में एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके जन्म दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को देशभर में पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजित की जाती है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून में ’’रन फॉर यूनिटी’’ का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रॉस कंट्री दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। सीएम धामी ने कहा कि पूरा देश महापुरुषों के जन्म दिवस को याद रखना है। उनके आदर्शों और सिद्धांतों के तहत आगे चलने की प्रेरणा लेता है। सरदार वल्लभभाई पटेल देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने छोटे-छोटे रियासतों को भारत में जोड़ने के लिए सकारात्मक कार्य किए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने किया “रन फॉर यूनिटी’’ क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारम्भ
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours