देहरादून के आराघर चौक में वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोकने पर चालक ने 3 पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा के लिए एम्बुलेंस 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें हायर सेंटर रेफर करते हुए सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीनों पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने सिनर्जी अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन पुलिसकर्मियों का हाल जाना तथा सभी पुलिस कर्मियों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सको से वार्ता की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कैंट तथा डालनवाला को उपचाराधीन पुलिस कर्मियों की उपचार हेतु हर संभव सहायता के निर्देश दिए गए। एसएसपी द्वारा घटना करने वाले वाहन चालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए, घटना के सम्बंध में संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कर्मियों को टक्कर मार कर किया घायल
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours