खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के एक सहयोगी को एसटीएफ ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। सुशील कुमार अर्श डल्ला के नाम से फिरौती मांग रहा था। इसके संबंध में एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने कहा कि कुछ माह पूर्व थाना मंगलौर में एक शिकायत दर्ज की गई थी कि, उनसे कोई अर्श डल्ला के नाम से फिरौती मांग रहा है। मामले के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसटीएफ को सौंपा गया था। मामले की जांच के दौरान सामने आया था कि, आपसी रंजिश के चलते अर्श डल्ला से संपर्क कर शिकायतकर्ता को धमकी दिलवाई गई थी। जिस पर दिल्ली स्पेशल टीम की सेल के साथ एसटीएफ ने काम करते हुए उसको गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। बदमाश को दिल्ली की स्पेशल पुलिस फोर्स पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला का गुर्गा गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ले गई अपने साथ
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours