-
– उत्तराखंड पुलिस में अगले दो माह के लिए ऑपरेशन स्माइल शुरू की है। इस ऑपरेशन के जरिए गुमशुदा बच्चों, पुरुषों और महिलाओं को ढूंढ कर उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। साल 2015 से शुरू किए गए इस अभियान में अब तक 5981 गुमशुदा लोगों को तलाश किया जा चुका है।
इसके साथ ही इस साल एक मई से 30 जून तक 1370 गुमशुदा लोगों को तलाश किया गया है। इसके लिए देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंहनगर में पांच-पांच टीम में बनाई गई हैं और अन्य जिलों में एक-एक टीम का गठन किया गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में 2015 से चलाये जा रहे ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस उन गुमशुदा लोगों को उनके परिजनों से मिलाती है, जो अपनों से बिछड़ जाते हैं। पुलिस ने आज फिर से आगामी दो महीने के लिए ऑपरेशन स्माइल शुरू किया है। साल 2015 से ये ऑपरेशन 13 बार चलाया गया है।
+ There are no comments
Add yours