हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध

  1. उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लैंड जिहाद, लव जिहाद के बाद थूक जिहाद के कई मामले सामने आ रहे हैं। इन मामलों को देखकर हिंदूवादी संगठन अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सनातन धर्म आदिकाल से चला रहा है और हमेशा चलता रहेगा। गजवा-ए-हिन्द का सपना देखने वालों का सपना कभी साकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों देहरादून के रेलवे स्टेशन पर पथराव की घटना हुई थी। इसमें पुलिस ने दोनों धर्म के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हल्द्वानी के वनभूलपुरा में पुलिस स्टेशन को जला दिया गया। देहरादून में नान रोटी पर थूकने का मामला आया। मसूरी में चाय में थूकने का मामला आया। लैंड जिहाद और लव जिहाद के तमाम मामले सामने आए हैं। ऐसे में हिंदूवादी संगठन अब चुप नहीं रहेगा और ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आगे आएगा। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours