उत्तराखंड में यूसीसी को लागू करने की कवायत तेज हो गई है। यूसीसी रूल्स एंड मेकिंग कमेटी की आख़िरी बैठक राजधानी देहरादून में संपन्न हुई जिसमे सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यूसीसी रूल्स एंड मेकिंग कमेटी के प्रमुख व उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि अब यूसीसी रूल्स एंड मेकिंग कमेटी के सभी सुझावों की एक बुकलेट प्रकाशित होगी और जल्द ही यह बुलेट मुख्यमंत्री पुढ़कर सिंह धामी को सौंपी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी रूल्स मेकिंग बुकलेट को विधायी एवं न्याय विभाग को भेजेंगे। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 9 नवंबर से पहले उत्तराखंड में यूसीसी लागू हो सकता है। धामी ने 9 नवंबर से पहले यूसीसी लागू करने की घोषणा की थी। आपको बता दें कि इसी दिन राज्य का 24वां स्थापना दिवस भी है।
UCC रूल्स एंड मेकिंग कमेटी की आख़िरी बैठक संपन्न
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours