साइबर हमले के दिन से ही राज्य के कोषागारों में कामकाज पूरी तरह से ठप

 

 

राज्य में साइबर हमले के दिन से ही प्रदेश के अधिकांश सरकारी विभागों का कामकाज ठप है। हालांकि इस बीच कई विभागों के वेबसाइट को सुचारु करके कामकाज शुरू किया गया है, लेकिन कोषागार सहित कई महत्वपूर्ण विभाग अभी भी पूरी तरह से नहीं हो पाए हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव राज्य की वित्तीय व्यवस्था पर पड़ा है। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने माना कि यह भविष्य के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। साइबर हमले से बचाव के लिए राज्य सरकार साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स बनाने जा रही है, लेकिन पिछले कई दिनों में इस तकनीकी संकट ने सरकार के लगभग सभी विभागों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रखी हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड के कोषागार से प्रतिदिन औसतन 180 से 200 करोड़ तक के बिलों का भुगतान होता है। इस हिसाब से पिछले तीन दिनों में 540 करोड़ से अधिक के बिलों का भुगतान लटकने का अनुमान है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours