राजधानी देहरादून में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, पलटन बाजार में भी दुकानदारों और कर्मियों का पुलिस ने किया सत्यापन

 

– राजधानी देहरादून में पिछले लंबे समय से विभिन्न इलाकों में पुलिस सत्यापन अभियान चल रही है। इस सत्यापन अभियान में विभिन्न राज्यों के लोगों को जो बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे हैं उनके भवन स्वामियों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। इसी के तहत राजधानी देहरादून के सबसे भीड़ भाड़ और व्यस्ततम बाजार पलटन बाजार में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर दुकानदारों और वहां पर कार्य करने वाले कर्मियों से पूछताछ की। इस अभियान में कई ऐसे लोग भी मिले जिनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे। देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले दिनों पलटन बाजार में काफी अराजकता का माहौल बन गया था। कई जगह से तमाम शिकायतें भी आ रही थी। ऐसे में पुलिस ने वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया और तमाम लोगों पर कार्यवाही की। अब वहां पर माहौल काफी अच्छा है। सभी दुकानदारों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने पास जो भी कर्मचारी रखें उनका पुलिस से वेरिफिकेशन जरूर करा लें नहीं तो उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा और कार्यवाही भी की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours