आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में प्रसाद के विवाद को लेकर संत समाज ने धार्मिक स्थानों से सरकार के नियंत्रण को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आस्था के केंद्र जो ईसाई समाज के हैं वह ईसाई संभाले, जो मुस्लिम के हैं वह मुस्लिम समाज संभाले, जो हिंदू धर्म के हैं वह हिंदू समाज संभाले। अखिल भारतीय संत समिति के उपाध्यक्ष, हरिद्वार स्थित जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा है कि देश के सभी मंदिरों और धार्मिक स्थानों में सरकार का कोई नियंत्रण न हो। उन्होंने कहा कि सरकारों का काम धार्मिक स्थानों के संचालन का नहीं है। सरकार को बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, न्याय, कानून व्यवस्था को संभालना है। सरकारों का काम देश- प्रदेश की प्रगति और विकास करने का है। उन्होंने कहा कि मंदिरों के चढ़ावे और संपत्ति को उसी धर्म के लोगों के उत्थान के लिए खर्च करना चाहिए। आस्था के केंद्र का संचालन सरकार ना करें।
+ There are no comments
Add yours