केदारनाथ क्षेत्र में पैदल मार्ग में आई आपदा के चलते लगातार चार दिनों से राहत और बचाव कार्य जारी है। उत्तराखंड एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान के दौरान अभी तक 5000 से ज्यादा यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा है। हालांकि इस बीच मौसम खराब होने और रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ जवानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी लगातार रेस्क्यू अभियान जारी है। एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें हो रही हैं। फंसे यात्रियों को चीड़वासा हेलीपैड से रेस्क्यू किया जा रहा है।
केदारनाथ में रिस्क अभियान जारी
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours