टिहरी जिले के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में विगत दिनों भारी बारिश के चलते भूस्खलन की वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में दो लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन में कहा कि प्रभावितों को शासन की ओर से अनुमन्य राहत राशि दी जा रही है और क्षेत्र के सभी मकान खाली करा लिए गए हैं। स्थानीय लोगों को प्रशासन की ओर से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उन्हें हर संभव सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। जिलाधिकारी की ओर से विस्थापन के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है और जैसे ही शासन को प्रस्ताव मिल जाएगा उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हालांकि प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने यह भी कहा कि विस्थापन की प्रक्रिया में काफी वक्त लगता है और प्रदेश के कई ऐसे क्षेत्र हैं जो आपदा की जद में हैं और उनका विस्थापन कराया जाना है उसके लिए भी प्रक्रिया तेज की जा रही है।
आपदा प्रभावितों को प्रशासन मुहैया करा रहा है सभी सुविधाएं
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours