उत्तराखंड में दो विधानसभाओं के उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। 10 जुलाई को प्रदेश की दो विधानसभाओ मंगलौर और बदरीनाथ के लिए मतदान होगा जबकि 13 जुलाई को मतगणना होगी। कांग्रेस ने दोनों विधानसभा सीटों पर जीत का दावा किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बीच ने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भंडारी ने पार्टी की पीठ पर छुरा घोपने का काम किया है और वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जबकि मंगलोर विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को काफी ज्यादा बढ़त मिली है। ऐसे में उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है तो वही मंगलौर में कांग्रेस की बड़ी जीत होगी।
विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस तैयार
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours