उत्तराखंड की दो विधानसभा में उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी राजनितिक दल सक्रिय हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्य नारायण सचान ने बताया कि हमारे पास कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ओर से पत्र आया था, उसमे समर्थन का आग्रह किया गया था। मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा में सपा का कांग्रेस को पूरा समर्थन रहेगा। हमारे कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ मिलकर दोनों सीटों पर जीत के लिए कार्य करेंगे और कांग्रेस को जीत दिलाने में पूरा सहयोग करेंगे। कांग्रेस ने भी समर्थन का आभार जताते हुए सभी दलों का धन्यवाद किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की ओर से इंडिया एलाइंस के सभी दलों को पत्र के माध्यम से सहयोग के लिए आग्रह किया गया था। जिसमे सभी दलों की सहयोग की सहमति है। साथ ही शीशपाल बिष्ट में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इंडिया एलाइंस और सिविल सोसाइटी के नेताओं की 23 जून को बैठक बुलाई है। बैठक में आगे की रणनीति को तय किया जाएगा और कैसे दोनों प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित किया जाए इस पर चर्चा होगी।
+ There are no comments
Add yours