कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने की बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर कानून व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान प्रदेश में चल रही वेरिफिकेशन ड्राइव को और अधिक सख्ती से चलाने के निर्देश दिए। प्रदेश में होने वाली कांवड़ यात्रा के कुशल प्रबंधन एवं संचालन के लिए अधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना बनाने एवं सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उत्तराखण्ड में जमीन खरीदने वाले लोगों की पूरी तरह से बैकग्राउंड जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

सीएम ने कहा कि हमारा प्रदेश ‘देवभूमि’ है, यहां अपराध एवं अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। किसी भी विकासशील प्रदेश के लिए बेहतर कानून व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण है, हमारी सरकार राज्य में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए कृत संकल्पित है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours