उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद भाजपा अब मंडल स्तर पर जन सहभागिता कार्यक्रम शुरू करेगी। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को इसके लिए निर्देश दिए हैं। 21 जून को प्रत्येक मंडल स्तर, जिला स्तर पर एक-एक योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें समाज में प्रभुत्व रखने वाले व्यक्तियों, कलाकारों, खेल जगत के व्यक्तियों को भी शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 23 जून को स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि 6 जुलाई को जयंती के अवसर पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। 23 जून से 16 जुलाई तक प्रदेशभर में बड़े स्तर पर हरेला पर्व भी भाजपा मनाएगी। इसके तहत सभी बूथों पर एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण किया जाएगा। 25 जून को भाजपा आपातकाल की तारीख को काला दिवस के रूप में मनाएगी। 25 जून को भाजपा सभी जिलों में गोष्ठियां और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगी।
बाइट- आदित्य कोठारी, प्रदेश महामंत्री
+ There are no comments
Add yours