उत्तराखंड में नौकरशाही को लेकर विपक्ष, प्रदेश सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार मुख्यमंत्री धामी नहीं चला रहे हैं, बल्कि सरकार नौकरशाह चला रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश में नौकरशाही के हावी होने की बात कही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने नौकरशाहों का जिक्र करते हुए कहा है कि वही मुख्यमंत्री के लिए काम कर रहे हैं और सरकार चला रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का यह इशारा प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर के भी है। उन्होंने इशारों-इशारों में साफ किया है कि प्रदेश में ज्वलंत मुद्दों पर नौकरशाह जनता की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। विपक्ष के बड़े नेता की ओर से इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि इस पर सत्ता पक्ष ने विपक्ष की ओर से इन सवालों को गंभीरता से नहीं लिया है। सत्ता पक्ष का कहना है कि कांग्रेस जनता में भ्रम फैला रही है। चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष की ओर से आमतौर पर तमाम विषयों को लेकर नौकरशाही पर सवाल उठते रहे हैं। प्रदेश में विपक्ष के बड़े नेता की ओर से उठाए गए सवाल पर अब कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
विपक्ष का सरकार पर हमला, नौकरशाह चला रहे हैं सरकार
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours