लोकसभा चुनाव में पांचो सीटों पर हार के बावजूद कांग्रेस ने 2019 की तुलना में बताया अपना बेहतर प्रदर्शन

 

 

उत्तराखंड में सभी पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को मिली हार के बावजूद अपने प्रदर्शन को कांग्रेस ने बेहतर बताया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने तमाम एजेंसियों के दुरुपयोग करने के बावजूद हमने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस हरियाणा और अन्य राज्यों की तरह अग्निवीर और स्थानीय मुद्दों को भुना नहीं पाई। प्रदेश की सभी पांच सीटों पर कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। गणेश गोदियाल ने पांचो सीटों पर प्रदेश की जनता द्वारा किए गए सहयोग पर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड, अग्निवीर योजना और पेपर लीक मामले को भुनाने में नाकाम रही जिसका खामियाजा पांचों सीट गंवाकर भुगतना पड़ा। लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान जो प्रदर्शन था 2024 में के प्रदर्शन उससे काफी बेहतर रहा है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours