DM सविन बंसल से नाराज़ हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सार्वजनिक रूप से दी चेतावनी

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह दोनों आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण कर राहत बचाव कार्यों में जुटे थे। उसी दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने फोन ना उठाने से DM सविन बंसल से नाराज़ नज़र आते हैं।

इससे पहले कि बात और बढ़ जातीं आगे की बात को अनसुना कर DM सविन बंसल हाथ जोड़कर आगे निकल जाते हैं और कैबिनेट मंत्री हैरान रह जाते हैं। देहरादून के DM सविन बंसल की अभी तक की कार्यशैली के अनुसार एक अच्छे अधिकारी के तौर पर नज़र आते हैं। वहीं गणेश जोशी भी अपने क्षेत्र की जनता के हर सुख दुख में हमेशा साथ खड़े नज़र आते हैं।

You May Also Like

More From Author