एग्जिट पोल से भाजपा उत्साहित

 

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़ों से भाजपा कार्यकर्ता काफ़ी उत्साहित हैं। एग्जिट पोल में उत्तराखंड की पांचों सीटें फिर भाजपा की झोली में आने की उम्मीद बताई गई है। हालांकि, चार जून को मतगणना के बाद ही अंतिम परिणाम आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एग्जिट पोल में जो आंकड़े आ रहे हैं, एनडीए को उससे ज्यादा सीटें मिलेंगी और नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि उत्तराखंड की सभी पांचो लोकसभा सीटों में भाजपा के सभी प्रत्याशी दोगुने अंतर से जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एग्जिट पोल का सम्मान करते हैं। आज सिद्ध हो गया है सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की नीति पर जनता ने मुहर लगाई है। भाजपा 370 और एनडीए का 400 पार का जो नारा था वह सार्थक सिद्ध हो रहा है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours