– उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि महिला हिंसा और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने के लिए जागरुकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर प्रदेश के 7 जिलों में जून माह में दौरा करेंगी और वहां पर जिला अधिकारियों के साथ बैठक फीडबैक लेंगी। वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए भी जागरूकता अभियान काफी सार्थक साबित हो सकता है। उन्होंने उत्तरकाशी के पुरोला, देहरादून के विकासनगर और कई अन्य स्थानों का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं की जागरूकता और तत्परता की वजह से ही ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है।
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours