उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर के पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंडिंग के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है और पिछले 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं। आपको बता दें कि पायलट सहित 06 यात्रियों को लेकर सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ धाम आ रहे क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलिकॉप्टर को कुछ तकनीकी समस्या के कारण लगभग 7 बाजार 5 मिनट पर केदारनाथ धाम के हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट कल्पेश के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
+ There are no comments
Add yours