मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं। प्रदेश में इन दिनों चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। शुरुआती दौर में ही रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री चारों धामों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई जगह व्यवस्था बनाने में दिक्कतें भी आ रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उनको व्यवस्थाओं को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। प्रदेश के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बैठक के बाद कहा कि इन दिनों चारों धामों में रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं और ऐसे में कई जगह दिक्कतें भी देखने को मिल रही है, जिनका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चारों धामों में 31 मई तक ऑफलाइन पंजीकरण को रोक दिया गया है और इसका परिणाम यही है कि अब चारों धामों में व्यवस्थाएं सुचारू हो रही हैं।  चारों धामों में तीर्थ यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। बिना पंजीकरण के पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को वापस लौटाया जा रहा है। ऑफ़लाइन पंजीकरण पर भी 31 मई तक रोक लगा दी गई है। इसका परिणाम यह है कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या निर्धारित मानक के तहत ही है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उत्तरकाशी के बड़कोट में मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours