केदारनाथ यात्रा मार्ग में यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात डीडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सेक्टर अधिकारी की टीमें देवदूत बनी हैं। केदारनाथ धाम दर्शन करने पहुंच रहे किसी तीर्थ यात्री का स्वास्थ्य खराब होने एवं घायल होने की स्थिति में केदारनाथ यात्रा मार्ग में तैनात डीडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सेक्टर अधिकारी की टीम तत्काल यात्रा मार्ग में तैनात की गई एमआरपी में उपचार के लिए पहुंचा रहे हैं और उनके जीवन को भी बचाया जा रहा है। छोटी लिनचोली में महिला यात्री केदारनाथ दर्शन करने घोड़े से जा रही थी। महिला यात्री घोडे़ से गिरने के कारण घायल हो गई, जिसे सूचना प्राप्त होते ही डीडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त महिला (शकुतंला देवी उम्र 65 वर्ष निवासी इंदौर, मध्य प्रदेश) को स्ट्रेचर के माध्यम से गौरीकुंड लाया गया। जिसका चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को सोनप्रयाग चिकित्सालय के लिए रैफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद यात्री को गौरीकुंड के लिए रैफर किया गया तथा डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा उपचार हेतु गौरीकुंड लाया गया।
बीमार तीर्थ यात्री को डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम ने उपचार के लिए गौरीकुंड पहुंचाया
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours