उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी (85) को एम्स ऋषिकेश में जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वाली समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी यहां पहुंची हैं। विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। बताया जा रहा है कि योगी की बड़ी बहन भी मां को देखने आई थीं। सीएम के परिवार को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात पुलिसकर्मी भी एम्स में मौजूद हैं।
+ There are no comments
Add yours