चार दिवसीय नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप का टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 15 राज्यों के 105 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है।पैराग्लाइडिंग के अच्छे रूझान आने के चलते यूटीडीए, टीएचडीसी और जिला प्रशासन के माध्यम से एक्यूरेसी चैंपियनशिप करवाई जा रही है। प्रतियोगिता के पहले दिन कर्नाटक, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखण्ड से 72 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमे 08 महिलाएं भी शामिल हुईं।
+ There are no comments
Add yours