हरक सिंह के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, कांग्रेस अध्यक्ष ने अभी टिप्पणी से किया इंकार

 

 

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं पर कहा कि अभी इस विषय में वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब वह बीजेपी में शामिल होंगे तभी वह कोई बयान देंगे। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि हरक सिंह रावत की ओर से इस विषय में अभी कोई बयान नहीं दिया गया है और ना ही बीजेपी की ओर से भी इस पर कोई बात की जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर कहा कि जिन नेताओं को ED और अन्य एजेंसियों की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं वही लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours