SDRF वाहिनी, जौलीग्रांट में उत्तराखण्ड पुलिस के रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा ने आरक्षियों को शपथ दिलाई। गहन प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दीक्षान्त परेड समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अमित सिन्हा ने मान प्रणाम ग्रहण करने के बाद दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया। अमित सिन्हा ने नव-प्रशिक्षित आरक्षियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी नौकरियों में पुलिस की नौकरी सबसे अलग होती है, उन्होंने बताया कि पुलिस की वर्दी को पहनना गौरव की बात है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आरक्षी पुलिस विभाग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिसकी कार्यप्रणाली से पुलिस की सकारात्मक छवि देश-प्रदेश एवं समाज में प्रदर्शित होती है। उन्होंने आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद में प्रतिभाग कर वें अपने स्वास्थ्य को भी ठीक रख सकते हैं।उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि इस आधारभूत प्रशिक्षण के बाद आप पुलिस विभाग में उन तकनीकों से रूबरू होंगे और पुलिस की छवि को नए स्तर पर ले जाएंगे।
उत्तराखंड एसडीआरएफ के नवनियुक्त आरक्षियों की पासिंग आउट परेड, अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा ने दिलाई शपथ
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours