हल्द्वानी में पुलिस ने फर्जी आईबी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार पर सरकारी बोर्ड और बत्ती लगाकर घूम रहा था। रौब दिखाने के लिए अपने साथ एयरगन भी रखी थी। तिकोनिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने हुंडई कार को रोककर जांच की। चालक ने खुद को आईबी अधिकारी बताते हुए फर्जी आईडी दिखाई। शक होने पर कार की तलाशी ली गई।
तलाशी में फर्जी आईबी आईडी कार्ड, संबंधित दस्तावेज, एयरगन, बत्ती और भारत सरकार का बोर्ड बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान मो. मोहासिब खान, निवासी रामपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने रौब दिखाने के लिए एयरगन रखने की बात कबूल की। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कार को सीज कर दिया गया है।

+ There are no comments
Add yours