आगामी 23 मार्च को बीजेपी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी इसको लेकर बताया कि सभी जिला मुख्यालय पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जिला मुख्यालय में भी लोकसभा चुनाव को लेकर मीडिया सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि जो भी योजनाएं केंद्र सरकार की उपलब्धि है उन्हें जनता तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि सीएम धामी के द्वारा भी ऐसे फैसले दो वर्ष में लिए गए है जो सराहनीय हैं। देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है। समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला भी उत्तराखंड पहला राज्य है। लोकसभा चुनाव में हर बूथ और हर विधानसभा को एक्सीलेंट वोटों के साथ जीतना बीजेपी का लक्ष्य है।
आगामी 23 मार्च को बीजेपी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours