उत्तराखंड सचिवालय की सुरक्षा को लेकर बैठक

उत्तराखंड सचिवालय की सुरक्षा को लेकर सचिवालय सुरक्षा अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने सुरक्षा में तैनात सभी कर्मियों को कई निर्देश दिए हैं। सचिवालय की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर तैनात कर्मियों को कई तरह की ट्रेनिंग भी दी जाती है। इसी के तहत हर तीन माह के दौरान अग्नि शमन को लेकर भी कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर वह तेजी से रिस्पांस करें और विपरीत परिस्थितियों में वे स्थिति को नियंत्रित कर सकें। आपको बता दें कि सचिवालय में तैनात सुरक्षा अधिकारी शासन और पुलिस मुख्यालय दोनों से समान संपर्क बनाकर रिपोर्ट करते हैं। इसके अलावा सचिवालय में तैनात सभी सुरक्षाकर्मी सीधे सुरक्षाधिकारी को रिपोर्ट करते हैं। ऐसे में सचिवालय की पूरी सुरक्षा व्यवस्था सचिवालय सुरक्षा अधिकारी के पास होती है।

 

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours