गणेश जोशी को प्रीतम की दो टूक, बात करने का भी होता है सलीका

 लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर अब पूरी तरह से तस्वीर साफ होने लगी है। एक ओर जहां बीजेपी ने प्रदेश की सभी पांचो सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है तो वहीं कांग्रेस ने अभी तीन प्रत्याशियों के नाम ही घोषित किए हैं और दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का जल्द ऐलान किए जाने की बात कांग्रेस कह रही है। वहीं टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए जोत सिंह गुनसोला को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कटाक्ष किया है। गणेश जोशी ने कहा कि जिस उम्र के व्यक्ति को आराम करना चाहिए उस व्यक्ति को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने जोत सिंह गुनसोला के उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें आराम करना चाहिए। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को सलाह दी है कि वह चुनाव ना लड़कर बीजेपी में शामिल हो जाएं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जवाब दिया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि मंत्री जोशी को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए बात कहने के लिए सलीका आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जोत सिंह गुनसोला और गणेश जोशी के बीच कंपटीशन हो जाए तो जोत सिंह गुनसोला मसूरी पहुंच जाएंगे और गणेश जोशी 100 मीटर में ही हांफ जाएंगे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours