लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड बीजेपी ने अपने प्रचार वाहन को रवाना किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी महानगर कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इन वाहनों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आम जनता को रूबरू कराया जाएगा। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। इसके बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने टिहरी और हरिद्वार के चुनाव प्रबंधन समिति एवं संकल्प पत्र अभियान को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लोकसभा कोर कमेटी, चुनाव प्रबंधन समिति, विधानसभा प्रभारी, संयोजक और विस्तारक शामिल हुए।
लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड बीजेपी ने अपने प्रचार वाहन को रवाना किया
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours