डालनवाला में इस्कॉन मंदिर के भूमि पूजन

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून डालनवाला में इस्कॉन मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधिवत इस्कॉन मंदिर के भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजान दास भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज शिवरात्रि का सबसे शुभ दिन भक्ति केंद्र डालनवाला का इस्कॉन मंदिर के भूमि पूजन किया गय है। उन्होंने कहा यह स्थान हमारी समृद्ध भारतीय विरासत के सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक ज्ञान को विकसित करने में विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों की सेवा करेगा। उन्होंने कहा प्रगतिशील मानव सभ्यता के लिए सनातन धर्म सबसे प्रमाणिक एवं उत्कृष्ट जीवन पद्धति है और यह हम सभी के लिए सनातन धर्म को समझने और भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को बताए गए भगवत गीता के सिद्धांतों और शिक्षाओं को अपने जीवन में स्वीकार करने का समय है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद दुनिया भर में भारतीय संस्कृति के राजदूत रहे हैं और उन्होंने भागवत गीता की इस शिक्षा को बहुत ही व्यावहारिक और प्रभावी तरीके से पूरी दुनिया में साझा किया है, जिसे हमारे जीवन में लागू किया जा सकता है। इसलिए यह स्थान हमें सुखी जीवन जीने के लिए आवश्यक भक्ति और सेवा भाव विकसित करने में मदद करेगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस्कॉन द्वारा देश ही नहीं विदेशों में भी अपने सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने का कार्य किया जाता है। उन्होंने इसके लिए इस्कॉन के सभी सदस्य का आभार भी जताया।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours