नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल, नगदी तथा अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किए हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त आदतन अपराधी हैं, जो पूर्व में भी आपराधिक घटनाओ में जेल जा चुके हैं। आपको बता दें कि आदित्य गैरोला ने सूचना दी की दो व्यक्ति गणेश विहार कुकरेजा कुंज के पास से वादी से मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए थे, जिसमे वादी का आधार कार्ड व ₹700 थे। इस मामले में पुलिस ने तेजी से काम शुरू किया और घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ़्तार कर लिया।
बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours