बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व निवर्तमान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने मोदी दगड़ उत्तराखंड चुनावी केम्पेन का शुभारम्भ किया है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने इस केम्पेन के Logo व टी- शर्ट को लांच किया। आगामी दिनों में केम्पेन से जुड़े कई कार्यक्रम प्रदेश के कई शहरों और गांवों में कराए जाएंगे। मोदी दगड़ उत्तराखंड केम्पेन के तहत पूरे प्रदेश के प्रमुख शहरों व कस्बों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड के लिए कराए गए विकास कार्यों जानकारी जनता को दी जाएगी। इन सभी विकास कार्यों को जनता के बीच चर्चा करने व जिन लाभार्थियों को लाभ मिला है उनके विचारों को डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए वीडियो बनाकर जनता के बीच ले जाने की भी तैयारी है। ये सभी कार्यक्रम प्रदेश की पांचों लोकसभा के बड़े शहरों में करवाए जाएंगे। वहां के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जन-सरोकारों से जुड़े संगठनों व नगारिकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा व केंद्र सरकार के दस सालों की समस्त योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
मोदी दगड़ उत्तराखंड चुनावी केम्पेन का शुभारम्भ
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours