हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हिमालय को बचाने की अपील

 

हिमालय दिवस पर राजधानी देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण में हो रहे बदलावों, ग्लोबल वार्मिंग के साथ ही जल, जंगल, जमीन से जुड़े विषयों पर समेकित चिंतन की जरूरत बताते हुए कहा कि सामाजिक चेतना तथा सामूहिक प्रयासों से ही हम इस समस्या के समाधान में सहयोगी बन सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता के दृष्टिगत हमें इकॉलोजी एवं इकोनॉमी में समन्वय के साथ कार्य करना होगा। भावी पीढ़ियों के लिये हिमालय की सुंदरता तथा जैव विविधता को संरक्षित रखना हम सबका दायित्व है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण उत्तराखण्ड वासियों के स्वभाव में है हरेला जैसे पर्व, प्रकृति से जुड़ने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का परिणाम है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours