लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के तीन प्रत्याशियों के नाम के ऐलान पर कांग्रेस ने कटाक्ष किया है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि बीजेपी ने जिन प्रत्याशियों की घोषणा की है उनके नाम पर पहले से ही जनता में नाराजगी है। सांसद रहते हुए उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं किए हैं और जनता ने कई जगह पर उनके गायब होने के पोस्टर तक लगाए हैं। कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि 6 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भक्त चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। जल्द ही कांग्रेस अपने सभी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर देगी।
भाजपा के तीन प्रत्याशियों के नाम के ऐलान पर कांग्रेस ने कटाक्ष
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours