उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से गुलदार के हमलों के मामले बढ़ते जा रहे हैं

उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से गुलदार के हमलों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ ही राजधानी देहरादून में भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। देहरादून में गुलदार ने एक दस साल के मासूम को शिकार बना लिया, lजिसमें मासूम की मौत हो गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है तो वहीं वन विभाग ने गुलदार को मारने के आदेश दिए हैं। घटना के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीमें गुलदार को पकड़ने के लिए कांबिंग में जुट गई है और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना रायपुर क्षेत्र के किमाड़ी मार्ग पर गल्जवाड़ी गांव की है। वहीं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी गुलदार की दहशत से बचने और लोगों को जागरूक करने के साथ गुलदारों को पकड़ने की योजना बनाई है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours