विधानसभा के बजट सत्र को लेकर भाजपा विधान मंडल दल की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा के सभी विधायक और मंत्री भी विधानमंडल दल की बैठक में मौजूद रहे। बैठक में बजट सत्र को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश सरकार 27 फरवरी को दिन में 12:30 बजे उत्तराखंड के 2024- 25 के बजट को पेश करने जा रही है। ऐसे में भाजपा सरकार ने एक रणनीति तैयार की है कि किस तरह से सदन को सुचारू रूप से चलाया जा सकता है। विपक्ष के सवालों का किस तरह से जवाब देना है इस बात पर भी चर्चा की गई है।
उत्तराखंड बीजेपी विधान मंडल दल की बैठक
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours