अखंड रिलेमैराथन दौड़ का आयोजन

*अखंड रिलेमैराथन दौड़ का आयोजन*

सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में नमामि गंगे परियोजना के सहयोग से अखंड रिले मैराथन दौड़ 2024 का आयोजन किया गया।

यह मैराथन दौड़ सचिवालय देहरादून से प्रारंभ होकर परमार्थ निकेतन ऋषिकेश तक आयोजित की गई।इस रिले दौड़ में सचिवालय परिवार की 70 से अधिक महिला एवम पुरुष अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

रिले रेस को संयुक्त सचिव उत्तराखंड शासन श्री एस 0एस 0रावत एवं नमामि गंगे कि अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाई गई ।

क्लब के अध्यक्ष श्री ललित चंद्र जोशी द्वारा बताया गया कि मैराथन दौड़ का उद्देश्य आम जनमानस को गंगा सफाई, स्वच्छता पर्यावरण रक्षा, एवं खुद को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखने के लिए किया गया।

इस अखंड रिले दौड़ में क्लब के महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद जोशी सलाहकार श्री जीवन सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष श्रीमती रीता कौल, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश घींगा श्री तुलसी प्रसाद पचोली श्री सुभाष लोहनी, रीना शाही, प्रमिला टम्टा, गोदावरी रावत,सहित सचिवालय परिवार की 70 लोगों ने प्रतिभागा किया।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours