मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के दूसरे चरण से पहले उत्तराखंड भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। देहरादून में हुई संगठनात्मक बैठक में पार्टी नेताओं को बूथ-बूथ पहुंचने और वोटर लिस्ट की हर एंट्री पर नजर रखने का टास्क दिया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी बड़े नेता मौजूद रहे। भाजपा की बैठक में SIR को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया गया। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और CM धामी ने साफ कहा कि अब हर जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय रहना होगा। ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से नहीं छूटे। बैठक में कार्यकर्ताओं को Form-6 भरने की ट्रेनिंग भी दी गई। साथ ही जो वोट गलत तरीके से जुड़े हैं उन्हें कटवाने की प्रक्रिया भी समझाई गई। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और चुनाव आयोग की मदद बताया।
SIR पर भाजपा का एक्शन प्लान, बूथ-बूथ पहुंचने का टास्क
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours